दिल्लीदेश - विदेशबिज़नेस

GDP ग्रोथ अनुमान में कटौती 7.7 फीसदी की दर से बढ़ोतरी की जताई संभावना

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

नई दिल्‍ली/ मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने भारत के साल 2022 के जीडीपी ग्रोथ  के अनुमान को घटा दिया है।मूडीज का कहना है कि 2022 में भारत की जीडीपी 7.7 फीसदी की दर से बढ़ेगी। इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने जीडीपी ग्रोथ रेट के 8.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2023 में भारत की जीडीपी के बढ़ने की गति साल 2022 से कम होकर 5.2 फीसदी रहेगी।

banner 2 GDP ग्रोथ अनुमान में कटौती 7.7 फीसदी की दर से बढ़ोतरी की जताई संभावना

समान मानसून और धीमी वैश्विक वृद्धि भारत की आर्थिक गति को प्रभावित कर सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक के सामने महंगाई एक चुनौती बनी हुई है। यही कारण है कि उसे महंगाई और आर्थिक वृद्धि में सामंजस्‍य बैठाने में मुश्किल हो रही है।मूडीज ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के मूल्यह्रास से भी महंगाई बढ़ रही है। मौद्रिक राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जो आंकड़े जारी किए, उनमें भारत की अर्थव्यवस्था के बेहतर होने का संकेत मिलता है।वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी की बेहतरीन बढ़ोतरी दर्ज की गई है।भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी ऐसे समय में दर्ज की गई है, जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं संकट के दौर से गुजर रही हैं।