देश - विदेश

हेमन्त सरकार का किया गया पुतला दहन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

ब्यूरो – सतेंद्र सिंह

धनबाद / झरिया के नागरिकों द्वारा झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया।ज्ञात हो की पिछले चार दिनों से झरियावासी पानी की समस्या से त्राहिमाम कर रहे हैं ।
अधिकारी को कई बार सूचना दिया गया, परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई,

नाराज नेतृत्वकर्ता विष्णु त्रिपाठी ने बताया की पिछले चार दिनों से झरिया के लोग को एक बूंद पानी नसीब नही हुआ है और माडा के अधिकारी और झरिया जन प्रतिनिधि कान में तेल डालकर सोए हुए हैं।कभी बिजली कभी पानी ये रोज की समस्या बन गई है।

IMG 20220719 WA0120 हेमन्त सरकार का किया गया पुतला दहनपुतलादहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णु त्रिपाठी,नरेश साव,प्रशांत ठाकुर,अरिंदम बनर्जी,मुन्ना पांडे,बिरजू शर्मा,मोहसिन खान,इमरान शेख,राम श्रेष्ठ झा, सूर्या, त्रिपाठी,बिपुल ठक्कर,रॉकी सिंह,मनोज शर्मा,अशोक जैन,हर्षद रमानी,वरुण त्रिपाठी,सुदीप सेन,अजय गुप्ता,विजय पांडे, डोल केसरी,संतोष साह,रूपेश साव,अजीत मंडल,नारायण साव, दिलु सिंह,टाइगर केशरी,छोटू वर्मा,झुन्नू मंडल सहित दर्जनों नगरवासी थे।