बिहार

दिल्ली से होली पर गांव आ रहे बौरहा लदनियां के 34 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

होली के अवसर पर दिल्ली से अपने गांव बौरहा आ रहे 34 वर्षीय युवक राम कुमार यादव की मौत रास्ते में ट्रेन से गिरने के कारण हो गई। शुक्रवार को अचानक उनकी मौतकी खबर आई। गांव में मातम पसर गया। होली का रंग फीका पड़ गया।
उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मृतक के पिता युगती यादव के अनुसार वह दिल्ली में गाड़ी चालक का काम करता था। उसे करीब 12 वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं।
मृतक के स्वजन के मुताबिक वे होली पर्व में चार दिन पूर्व अपने गांव के लिए ट्रेन से चला था। वह मुजफ्फरपुर तक मोबाइल सम्पर्क में था। अचानक संपर्क भंग हो गया। मोबाइल फोन पर संपर्क भंग होने के साथ ही परिजनों को चिंता सताने लगी थी। इसी बीच लदनियां थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
वार्ड सदस्या राम दाई देवी एवं उनके पति परशुराम मंडल ने बताया कि
मृतक के परिजन मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। शव को घर लाया गया। शव गांव पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया।
परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया।