बिहार

लदनियां में 41 वर्षों तक सेवा में रहे शिक्षक नीलाम्बर ठाकुर नहीं रहे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड में शिक्षक पद पर 41 वर्षों तक सेवा में रहे नीलाम्बर ठाकुर ( 77 ) का निधन हो गया। सात वर्ष पद्मा व तैतीस वर्ष मध्यविद्यालय खोजा में लंबी सेवा देने के बाद 2005 में उन्होंने अवकाशप्राप्त किया था। वे दुल्लीपट्टी जयनगर निवासी थे। इलाज के दौरान आरबी मेमोरियल लहेरियासराय में उनका निधन हो गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र अशोक कुमार ठाकुर ने दी। उनके दो पौत्र अभियंता हैं। उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक मीना कामत, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, संस्कृत शिक्षाबोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयनारायण यादव, पूर्व जिप सदस्य झमेली राम, नेता विष्णुदेव भंडारी, अरुण झा, शिक्षक राजेन्द्र यादव, भगवान प्रसाद यादव, राजकुमार यादव, दिनेश यादव, अनिल कुमार ठाकुर समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं।
लोगों ने कहा कि वे उच्च कोटि के शिक्षक थे। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।