बिहार

किसान गोष्ठी में चार किसानों को मिला प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड की बेलाही पंचायत के पंचायत सरकार भवन सहोड़वा में गुरूवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा के बीटीएम विजय शंकर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को जैविक खेती करने पर बल देने की सलाह दी गई। उन्नत खेती कर आय बढ़ाने संबंधित जानकारी दी गई।  किसानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जैविक खेती की वैज्ञानिकता को समझने और समझाने की जरूरत है। जैविक के प्रयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति अगली फसल तक बरकरार रहती है। खेतों की सेहत पर उसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है।

IMG 20220303 WA0061 किसान गोष्ठी में चार किसानों को मिला प्रशिक्षण प्रमाणपत्र      कहा कि बढ़ते प्रदूषण के देखते हुए फसल के अवशिष्ट का प्रबंधन लाजिमी हो गया है। कार्यक्रम में उपस्थित उपमुखिया सुशील मंडल के हाथों रांची में प्रशिक्षण प्राप्त कर आये महथा के किसान सत्यनारायण चौधरी, रामसुन्दर चौधरी व बेलाही के किसान शिवनाथ सिंह तथा दिनेशचन्द्र सिंह को प्रमाणपत्र दिया गया। मौके पर कृषि सलाहकार राजदेव यादव, राजा महासेठ, शशिभूषण पटेल, रवीन्द्र ठाकुर, मो. ईशा, पप्पू महतो, परमेश्वर पंडित, समेत दर्जनों किसान थे।