बिहार

(बड़ी खबर ) ठिकानों पर एसवीयू की टीम के द्वारा छापेमारी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

पटना/ राजगीर स्थित बिहार पुलिस भवन निगम से सामने आ रही है। जहां कार्यरत कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के ठिकानों पर एसवीयू की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। इस दौरान उनके ठिकाने से जांच टीम ने लाखों के गहने सहित संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

बताया गया कि बिहार सरकार की विशेष सतर्कता इकाई ने 17 फरवरी 2022 को राजगीर में पुलिस भवन निगम में पदस्थापित कार्यपालन यंत्री अरुण कुमार सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है।

विशेष न्यायाधीश विजिलेंस पटना की अदालत द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर राजगीर और देवघर स्थित उनके परिसरों में एक साथ तलाशी चल रही है।