बिहार

राजद नेताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

मधुबनी/ लदनियां प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री  देवेन्द्र प्रसाद यादव,पूर्व विधायक उमाकांत यादव,जिला अध्यक्ष सह विधायक भरत भूषण भंडल, प्रखंड अध्यक्ष झमेली राम की देखरेख में जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंहगाई की मार खा रहे लोगों के पास एक मात्र विकल्प राजद है। राजद कार्यकर्ताओं को सभी वर्गों के लोगों से सम्पर्क साधते हुए हर संभव मदद करनी चाहिए।
अध्यक्ष श्री राम ने सभी सक्रिय व क्रियाशील सदस्यों को सदस्यता अभियान चलाने के लिए जिल्द दिया। मौके पर पूर्व जिप सदस्य नवलकिशोर यादव, हरिनारायण यादव, सरोज यादव, विनोद यादव, रमण कुमार चौधरी, लक्ष्मी नारायण यादव, नागेन्द्र कुमार यादव, फुलेश्वर यादव, धनवीर यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।