Uncategorized

नेपाल की स्थिति को लगातार दूसरे दिन SSBऔर स्थानीय पुलिस ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

 

मधुबनी/लदनिया थाना क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व एसएसबी के डिप्टी कमांडर आर. एन.  और असिस्टेंट कमांडेंट भेरजी सोढ़ा ने किय।। वहीं लदनियां थाना की ओर से एडिशनल एसएचओ पुलिस चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान अभियान में शामिल रहे।संयुक्त टीम ने सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख आवागमन मार्गों और सीमावर्ती गांवों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई. सुरक्षा बलों को सीमा पार होने वाली हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए.

अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी को और तेज कर दिया गया है।

हर स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां तैयार

अधिकारियों के अनुसार, नेपाल की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसबी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से लगातार अभियान चला रही है।सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं।