SSB की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 1017 लीटर नेपाली शराब बरामद 2 तस्कर गिरफ्तार स्कॉर्पियो और साइकिलें जब्त
सेंट्रल डेस्क
भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने बड़ी सफलता हासिल की है। दो अलग-अलग अभियानों में SSB ने कुल 1017 लीटर नेपाली शराब बरामद की है, साथ ही एक स्कॉर्पियो, दो साइकिल और एक मोबाइल जब्त किया है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
पहला मामला: जानकीनगर बॉर्डर पर साइकिल से तस्करी, 252 लीटर बरामद
पहली कार्रवाई 48वीं वाहिनी की ‘G’ समवाय, कंपनी मुख्यालय जानकीनगर द्वारा की गई।
सूचना के आधार पर सीमा स्तम्भ संख्या 277/1 से 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में विशेष नाका लगाया गया था। इसी दौरान नेपाल की ओर से तीन व्यक्ति दो साइकिलों के साथ भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते दिखे।
नाका पार्टी ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो बोरों में छिपी Dilwale Sofi नेपाली शराब की 840 बोतल (300 ML प्रत्येक) कुल 252 लीटर बरामद हुई।
बरामद सामग्री
– नेपाली शराब – 840 बोतल = 252 लीटर
– साइकिल – 02 नग
– Motorola कीपैड मोबाइल – 01 नग
गिरफ्तार बालिग,रविन गोस्वामी, उम्र 18 वर्ष, पिता मुनेश्वर गोस्वामी, वार्ड 13, जानकीनगर, थाना बासोपट्टी, मधुबनी। दो नाबालिग भी मिले जिन्हें नियमानुसार बाल कल्याण समिति को सौंपा जा रहा है।
प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उन्हें रहूदी गोस्वामी, निवासी जानकीनगर ने डरा-धमका कर तस्करी के लिए मजबूर किया था और खेप मुकेश मंडल, जानकीनगर* को देनी थी।
दूसरा मामला: पिपरौन में स्कॉर्पियो से 765 लीटर की बड़ी खेप, चालक फरार
दूसरी बड़ी कार्रवाई ‘C’ समवाय पिपरौन और BOP महादेवपट्टी की संयुक्त टीम ने की।
सूचना मिली कि HR नंबर की एक सफेद स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में शराब उमगांव के रास्ते बासोपट्टी की ओर जा रही है। सूचना पर टीम ने सीमा स्तम्भ 284/20 से 900 मीटर अंदर दुर्गापट्टी गांव के पास घेराबंदी की। सुबह 5:45 बजे स्कॉर्पियो दिखी। SSB ने रोकने की कोशिश की तो चालक और एक अन्य व्यक्ति भागने लगे। जवानों ने पीछा कर एक को पकड़ लिया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
तलाशी में 17 बोरियों से 2550 बोतल नेपाली देशी शराब (300 ML प्रत्येक) कुल 765 लीटर बरामद हुई।
बरामद सामग्री
-नेपाली देशी शराब – 2550 बोतल = 765 लीटर
महिंद्रा स्कॉर्पियो – HR66A2537
गिरफ्तार व्यक्ति ,अमरेश कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता राम बाबू यादव, गांव- गंगौर, थाना हरलाखी, मधुबनी।
पूछताछ में अमरेश ने बताया कि खेप उसे नेपाल के बुलेट यादव* से मिली थी। इसे दुर्गापट्टी में भारत सफी, निवासी गोपालपुर, गंगौर को देना था, जिसे आगे बासोपट्टी क्षेत्र में नितीश महतो और सुरेश महतो तक पहुंचाना था।
SSB का बयान
दोनों मामलों में बरामद शराब, वाहन, साइकिल और पकड़े गए व्यक्तियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु थाना बासोपट्टी और हरलाखी को सौंपा जा रहा है। फरार चालक और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
कुल आंकड़ा – 24 घंटे में
कुल शराब – 1017 लीटर, बोतलें – 3390, वाहन – 1 स्कॉर्पियो, 2 साइकिल, 1 मोबाइल।

