बिहारराजनीतिक

राजद प्रतिनिधिमंडल बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष से मिलकर मुख्यमंत्री के खिलाफ पॉक्सो एक्ट अंतर्गत कार्रवाई करने की मांग की

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/राष्ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधिमंडल आज बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ अमरदीप एवं महिला आयोग के अध्यक्ष अप्सरा से मिलकर जमुई यौन उत्पीड़न पीड़िता की तस्वीर माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक,थ्रेड एवं एक्स) पर प्रकाशित एवं साझा करने पर उनके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट अंतर्गत कार्रवाई करने की मांग की है।
कोईदिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बहुचर्चित जमुई जिले के यौन उत्पीड़न की एक नाबालिग पीड़िता का फोटो माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर प्रकाशित किया गया था, लेकिन बिहार पुलिस एवं संबंधित विधि नियामक एजेंसियों द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेवार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा खुलेआम पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन कर कानून का मखौल बनाया जाएगा तो फिर इस कानून का क्या औचित्य रहेगा ?

आश्चर्यजनक है कि सम्पूर्ण देश ने इस कृत्य की आलोचना की है लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री ने खेद प्रकट कर माफी नहीं मांगी है।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री के खिलाफ (1) पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा 23(2), धारा 23(4) , किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 74(1), धारा 74(3); भारतीय न्याय संहिता (BNS)2023 की धारा 72(1) के अंतर्गत कार्रवाई करने की मांग की गई है।
ज्ञातव्य है कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने निपुण सक्सेना बनाम भारत संघ,रिट याचिका (सिविल) संख्या 565/2012 दिनांक 05.12.2018 में दिए गए आदेश में स्पष्ट किया है कि पॉक्सो एक्ट की पीड़िता सहित किसी भी यौन उत्पीड़ित पीड़िता का नाम,पता, फोटो या अन्य कोई जानकारी जिससे उसकी पहचान हो सके , किसी भी मीडिया, सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से प्रकाशित नहीं की जा सकती। यदि किसी के द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता में उल्लेखित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में डॉ अनवर आलम एवं डॉ एज्या यादव पूर्व विधायक, चित्तरंजन गगन डॉ.चक्रपाणि हिमांशु, मदन शर्मा एवं निर्भय अम्बेडकर शामिल थे।
महिला आयोग से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती मधु मंजरी, श्रीमती आभा लता, श्रीमती प्रो गीता यादव , रबिया खातुन ,श्रीमती सुनीता कुशवाहा, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती प्रभावती देवी मांझी एवं सुश्री अर्चना कुमारी शामिल थे।