झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल का नेपाल दौरा राजबली गढ़ के पीड़ितों से आज तक नहीं मिले 9 दिन बाद भी नहीं पहुंचे क्षेत्र में
न्यूज डेस्क
मधुबनी/झंझारपुर के जदयू सांसद रामप्रीत मंडल एक बार फिर जनता के निशाने पर हैं। आरोप है कि सांसद जी अपने क्षेत्र में तो नजर नहीं आते ना किसी कार्यक्रम में ना विकास के काम में।राजबली गढ़ में इतनी बड़ी घटना घटने के बाद भी आज लगभग 9 दिन हो गए लेकिन सांसद रामप्रीत मंडल आज तक परिजनों से हाल-चाल जानने तक नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। जनता पूछ रही है ।जब दुख की घड़ी में सांसद साथ नहीं तो किस काम के सांसद?
वहीं दूसरी तरफ झंझारपुर सांसद का एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नेपाल दौरा खूब चर्चा में है। लोग कह रहे हैं कि यही है जदयू के दूसरा टर्म के सांसद का असली चेहरा – लगता है इनको अब झंझारपुर की जनता से कोई मतलब नहीं है।
ये सिर्फ फोटो खिंचवाने में आगे रहते हैं। क्षेत्र में विकास ठप, जनता परेशान और सांसद जी विदेश में फोटो सेशन में व्यस्त।
आगे जनता का फैसला है। 2024 में जनता ने मौका दिया, लेकिन अब जनता सब देख रही है।

