80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर SSB मुख्यालय पटना में
न्यूज डेस्क
पटना/80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पटना द्वारा 15 अगस्त 2026 को सीमांत मुख्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
समारोह के दौरान निशीत कुमार उज्ज्वल, भा.पु.से., महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, पटना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर महानिरीक्षक ने सभी बलकर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा में बलकर्मियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और साहस की प्रशंसा की।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बलकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। 12 बलकर्मियों को महानिदेशक पदक तथा 41 बलकर्मियों को महानिरीक्षक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एसएसबी परिवार में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम ने बलकर्मियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर के रंजीत, मुकेश कुमार, मुन्ना सिंह, कमांडेड पशु चिकित्सा विचार नेमा, उप कमाडेंट विकास कुमार जयसवाल, कुमार अभिषेक सहायक कमाडेंट प्रभात कुमार, अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।

