(बिहार में शिक्षा विभाग बनता खिलौन) फर्जी प्रमाण-पत्र से नौकरी का आरोप में पंचायत शिक्षिका गिरफ्तार
न्यूज डेस्क
बिहार के सहरसा जिले में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल करने के आरोप में एक पंचायत शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शिक्षिका की पहचान संगीता देवी के रूप में हुई है जो सलखुआ प्रखंड के सितुआहा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महादेव मठ में पदस्थापित थीं।
बताया जा रहा है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच के दौरान शैक्षणिक दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई थी। इसके बाद सलखुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सलखुआ बाजार से शिक्षिका को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

