Uncategorized

पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया और भरोसा दिलाया : तेजस्वी यादव 

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

ब्यूरो रिपोर्ट 

मधुबनी जिला के बाबूबरही प्रखंड अंतर्गत बलिराजगढ़ में हुई घटना बेहद निंदनीय और हृदयविदारक है, जिसने पूरे बिहार के पुलिस सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि देर रात एक ASI गलत नीयत से एक लड़की के घर में घुस गया। घर में अकेली लड़की को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाहर से घर का गेट बंद कर दिया ताकि वह भाग न सके।

खुद को घिरा देख ASI ने अंदर से ही खिड़की से गोली चलानी शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई।इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भगदड़ का फायदा उठाकर ASI मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज बलिराजगढ़ पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।तेजस्वी  ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया और भरोसा दिलाया ।जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। इस दुख की घड़ी में हम मजबूती से पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और नेता प्रतिपक्ष के शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया। लोगों का यह स्नेह और जनसमर्थन इस बात का प्रतीक है कि तेजस्वी यादव हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़े हैं।

पीड़ित परिवारों को न्याय मिले फरार ASI पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो और घायल लोगों का बेहतर इलाज हो – यही हमारी मांग और प्रतिबद्धता है।