मुख्यमंत्री राहत कोष में पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने दिए 71 लाख रुपये, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
शंकर प्रसाद सिंह
पटना/ मुख्यमंत्री राहत कोष में पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से 71 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आज पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और 71 लाख रुपये का चेक सौंपा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कंपनी के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

