लदनियां थाना पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई 154 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार
न्यूज देशक
मधुबनी/लदनियां थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर SSB और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
कांड संख्या – 472/25 तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला 18वीं वाहिनी, एकतावाद SSB कैंप, लखीसराय के सहायक कमांडेंट रजनीत कुमार के बयान पर दर्ज हुआ है।पुलिस ने पिलर संख्या 264/21 से 2.2 किमी भारतीय क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ।154 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ ,1 लाख भारतीय रुपये, 620 नेपाली रुपये ,2 डिजिटल तराजू
, 2 मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार भोला यादव (60 वर्ष), पिता स्व. जनक यादव
2. लाल कुमार (24 वर्ष), पिता भोला यादव
दोनों साकिन – योगिया,थाना – लदनियां, जिला – मधुबनी दोनों के विरुद्ध धारा 8(c) 21(b) 111(b) 129 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

