केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का सीएम सम्राट को समर्थन
रिपोर्ट:सुरेश कुमार गुप्ता
बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के तौर पर खुला समर्थन दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में हुई NDA की अहम बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को विकास की रफ्तार देने के लिए सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा – “हमारा समर्थन बिहार के विकास और सम्राट चौधरी जी की नीतियों को है।”
चिराग के इस बयान के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह NDA में एकजुटता का बड़ा संदेश है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है। सम्राट चौधरी ने भी चिराग पासवान के समर्थन के लिए आभार जताया है।

