बांका में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, दूसरे के नाम पर 30 साल तक की सरकारी शिक्षक की नौकरी
रिपोर्ट/सूरेश सिंह
बांका जिले से चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। दूसरे अभ्यर्थी के नाम और दस्तावेजों पर करीब 30 साल तक सरकारी शिक्षक की नौकरी करने वाले फर्जी मनोज कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, साल 1994 में असली मनोज कुमार का चयन शिक्षक और दरोगा दोनों पदों पर हुआ था। असली मनोज ने दरोगा की नौकरी को चुना और सेवा में चले गए।
इसी का फायदा उठाकर दूसरे व्यक्ति ने मनोज कुमार के दस्तावेजों पर फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली और लगभग 30 साल तक नौकरी करता रहा।
हाल ही में हुई विभागीय जांच में यह पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ, जिसके बाद फर्जी मनोज कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

