Uncategorized

सुप्रीम कोर्ट में कहा रील क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर पत्रकारों जैसी सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

नई दिल्ली/सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण बात कही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और रील क्रिएटर्स पत्रकारों जैसी विशेष सुरक्षा और कानूनी छूट का दावा नहीं कर सकते।दिल्ली पुलिस के अनुसार सिर्फ सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स होना, रील बनाना या वायरल कंटेंट डालना पत्रकारिता नहीं है। पत्रकारों को जो कानूनी सुरक्षा मिलती है, वो हर इन्फ्लुएंसर को नहीं मिल सकती।

हालांकि स्वतंत्र और डिजिटल पत्रकारों को भी पत्रकारिता के अधिकार प्राप्त हैं। यानी जो व्यक्ति सही मायने में खबर संकलन करता है, जनता के मुद्दे उठाता है, ग्राउंड रिपोर्टिंग करता है, चाहे वो बड़े चैनल का हो या डिजिटल मीडिया का – उसे पत्रकार माना जाएगा

इससे डिजिटल पत्रकारों और सिर्फ मनोरंजन के लिए रील बनाने वालों के बीच फर्क साफ हो जाएगा। अब हर रील क्रिएटर खुद को पत्रकार बताकर कानूनी छूट नहीं ले सकेगा।