देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला दूसरे राज्य से बिहार आकर शादी करने वाली महिलाओं को SC आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/बिहार में अनुसूचित जाति (SC) आरक्षण को लेकर पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि दूसरे राज्य से बिहार आकर विवाह करने और लंबे समय तक यहां रहने मात्र से किसी महिला को बिहार में अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता।

मुख्य न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव की खंडपीठ ने विद्यावती किरण की ओर से दायर लेटर्स पेटेंट अपील (LPA) को खारिज करते हुए एकल पीठ के पुराने फैसले को बरकरार रखा है।अदालत के अनुसार, अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ जाति के मूल उद्गम वाले राज्य और संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर ही निर्धारित होगा। शादी के बाद बिहार में रहने से महिला की जाति का मूल राज्य नहीं बदलता, इसलिए बिहार के SC कोटे का लाभ नहीं दिया जा सकता।

इस फैसले के बाद आरक्षण और दूसरे राज्यों से विवाह कर बिहार आने वाली महिलाओं के अधिकारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नौकरी, शिक्षा और अन्य सरकारी लाभों में SC आरक्षण का दावा करने वाली ऐसी महिलाओं पर यह फैसला सीधे लागू होगा।