बिहारसमस्या

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पड्या पंचायत सरकार भवन तीन महीने में ही उखड़ने लगा छत का प्लास्टर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पंकज कुमार सिंह

मधुबनी/बिहार सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए करोड़ों की लागत से पंचायत सरकार भवन बना रही है, लेकिन निर्माण एजेंसी और विभागीय लापरवाही के कारण ये भवन उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगे हैं।

ताजा मामला लदनियां प्रखंड के पड्या पंचायत का 

यहां करीब तीन माह पूर्व 6 जून 2026 को हैंडओवर किए गए नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन की छत का प्लास्टर उखड़ने लगा है। आलम यह है कि भवन की छत पर जगह-जगह प्लास्टर टूट कर गिर रहा है और उसकी गुणवत्ता की पोल खुल रही है।

कौन है निर्माण एजेंसी
पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार पासवान और उपमुखिया विनोद रावपाल ने बताया कि इस भवन का निर्माण काजल बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्रा. लि., मोतिहारी द्वारा कराया गया है।

ग्रामीणों में आक्रोश जनप्रतिनिधियों ने की शिकायत
भवन की खराब गुणवत्ता को देख ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तीन महीने में यह हाल है तो बरसात में क्या होगा?

मुखिया ने बताया कि प्लास्टर उखड़ने की जानकारी लगातार संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है, लिखित शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है और न ही संवेदक के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है।

सवाल यह उठता है कि क्या ऐसे भ्रष्ट निर्माण से पंचायती राज व्यवस्था मजबूत होगी। जिला प्रशासन को इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई करनी चाहिए।