भारत-नेपाल सीमा पर 1.20 करोड़ का अवैध पटाखा बरामद लदनियां बाजार में तीन जगह छापेमारी दुकानदारों में हड़कंप
न्यूज डेस्क
मधुबनी/ भारत-नेपाल सीमा से सटे लदनियां थाना मुख्यालय के लदनियां बाजार में जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दीपावली से पहले अवैध पटाखा भंडारण की सूचना पर पुलिस ने बाजार में लगभग तीन जगहों पर एक साथ छापेमारी की।
इस दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद किया गया है
जयनगर के डीएसपी सदानंद कुमार ने बिहार हलचल न्यूज़ को बताया कि इस मामले में लदनियां थाना में कांड संख्या 462/26 दर्ज किया गया है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है।
तीन लोगों पर केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अभियुक्त बनाया है..
1 रूबी कुमारी, पेसर ओम कुमार
2. संतोष पूर्वे, पेसर जगदीश पूर्वे
3. एक अन्य दुकानदार (नाम की पुष्टि जारी)
डीएसपी ने बताया कि सभी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सीमा पर दहशत
बता दें कि लदनियां बाजार भारत-नेपाल सीमा पर बसा एक प्रमुख बाजार है। एक साथ तीन जगहों पर हुई इस बड़ी छापेमारी के बाद अगल-बगल के बाजारों सहित नेपाल सीमा से सटे इलाकों के दुकानदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है। लोग अपनी दुकानों से अवैध स्टॉक हटाने में लगे हैं।
पुलिस का कहना है कि दीपावली को देखते हुए अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

