बड़ी खबरेबिहार

राज्य सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा ।। 2.राघोपुर में इंजीनियरिंग की छात्रा की रेप और हत्या के खिलाफ भाकपा माले बिहटा में करेगी प्रतिवाद मार्च।।

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव की रिपोर्ट 

पटना/राज्य सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई गई हैं ताकि वैश्विक तथा घरेलू निवेशक यहां आकर्षित हो सकें।
विदित हो कि राज्य सरकार ने वैश्विक तथा घरेलू निवेशकों को और अधिक आकर्षित करने के उ‌द्देश्य से बिहार औ‌द्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (बीआइआइपीपी), 2025 लागू किया है। यह देश के सर्वश्रेष्ठ निवेश प्रोत्साहन पैकेजों में से एक है। बिहार सेमीकंडक्टर नीति, 2026 को हाल ही में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। यह भारत सरकार की योजनाओं के अनुरूप हैं। इन नीति का उद्देश्य बिहार को भारत के पूर्वी क्षेत्र में एक उभरते हुए प्रौ‌द्योगिकी हब के रूप में स्थापित करना है। इसके अलावा बीआइआइपीपी 2025 को पूरक रूप में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्र-विशेष नीतियों का एक व्यापक ढांचा भी लागू किया गया है, जिसका उ‌द्देश्य लक्षित निवेश को प्रोत्साहित करना है। इनमें बिहार बॉयोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन (संशोधन) नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, 2024, बिहार लॉजिस्टिक्स नीति, 2024, वस्त्र एवं चमड़ा नीति, 2022 तथा बिहार स्टार्ट-अप नीति, 2022 सहित अन्य नीतियां सम्मिलित हैं। बिहार की औ‌द्योगिक नीतियां आज देश की सबसे प्रतिस्पर्धी नीतियों में शामिल हैं।

 

2.राघोपुर में इंजीनियरिंग की छात्रा की रेप और हत्या के खिलाफ भाकपा माले बिहटा में करेगी प्रतिवाद मार्च

बिहटा /भाकपा माले की राज्य स्तरीय जाँच दल आज 15 अप्रैल को राघोपुर अयोध्या भवन (घटना स्थल) का दौरा किया। आस पास के लोगो से जानकारी प्राप्त करने और परिजन से बात करने के बाद जाँच दल यह निष्कर्ष पर पहुंचा है कि घटना सामूहिक बलात्कार और निर्मम हत्या की है। विदित हो कि 14 अप्रैल को जांच टिम के सदस्य रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक मृतिका के घर औरंगाबाद के डीहुरी गांव गये थे।
जहानाबाद निट छात्रा के साथ हुई घटना से शुरु होकर राघोपुर की घटना तक आधा दर्जन घटना इसी प्रकार से घटी है। भाजपा और सम्राट चौधरी नितीश जी के नाम पर वोट लेकर गृह मंत्री और पुरी सरकार भाजपा का (बुलडोजर राज) राज कैसे बने , इसी जुगत में लगी रही। विधान सभा चुनाव के बाद से ही बिहार अपराधियों और दरिंदो के लिए सुशाशन का पर्याय बना रहा। इसीलिए दरिंदो ने सम्राट भाजपा बनने के पूर्व संध्या तक बेटियों के आबरू से खेलते रहे। पुलिस हर मामले को आत्महत्या करार देने की कोशिश करता रहा।
जांच दल ने भाकपा माले के बैनर से 16 अप्रैल 2026 को बिहटा में तथा 17 अप्रैक को पटना जिला मुख्यालय पर प्रतिवाद मार्च निकालने का निर्णय लिया है।
जांच दल में डा.संदीप सौरव, विधायक, रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक (घोसी) एवं राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा बिहार, सुरेंद्र यादव, प्रखंड सचिव बिहटा, सतेंद्र यादव, प्रखंड कमिटी सदस्य बिहटा, महिला नेत्री एवं प्रखंड कमिटी सदस्य रीता गुप्ता एवं पूनम देवी शामिल थी।