पिता ने अपने ही बेटे को दूसरी शादी करने से रोकने के लिए कोर्ट परिसर से घसीटते हुए सीधे थाने पहुंचा दिया
सेंट्रल डेस्क
ओडिशा / भद्रक जिले के बासुदेवपुर थाना क्षेत्र की बिष्णुमोहन जेना नामक व्यक्ति का बेटा अजय जेना अपनी पहली पत्नी और 8 साल के बेटे को छोड़कर दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था। जैसे ही इसकी जानकारी पिता को मिली, वह तुरंत कोर्ट पहुंच गए और बेटे को समझाने की कोशिश की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय की शादी करीब 10 साल पहले तुलसी जेना से हुई थी और दोनों का एक 8 साल का बेटा भी है। पिता का आरोप था कि बेटे ने बिना पहली पत्नी से कानूनी रूप से अलग हुए दूसरी शादी करने का फैसला लिया, जिसके बाद उन्होंने बेटे को कोर्ट से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें पिता अपने बेटे को कोर्ट परिसर से ले जाते दिखाई दे रहे थे। मामला सामने आने के बाद इलाके में इसकी काफी चर्चा हुई।

