बिहारशिक्षा

फर्जीवाड़े से नौकरी करने वाले पंचायत शिक्षक पर FIR

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/लदनियां प्रखंड अंतर्गत नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच के बाद पंचायत शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।सिधपकला, लदनियां स्थित मध्य विद्यालय में पदस्थापित पंचायत शिक्षक संजय कुमार 2005 में नौकरी के लिए इंटर के अंक बढ़ाकर बहाली ली थी।

असली मार्क्स 1989 में 386 अंक – तृतीय श्रेणी जाली मार्क्स 406 अंक – द्वितीय श्रेणी बनाकर दिया।2005 की नियमावली में द्वितीय श्रेणी जरूरी थी, इसलिए तृतीय श्रेणी वाले अयोग्य थे।

हाईकोर्ट के आदेश पर निगरानी ब्यूरो, पटना ने जांच की। BSEB के सत्यापन में ओवर-राइटिंग पकड़ी गई।

लदनियां थाना में कांड संख्या 291/26 दर्ज
धारा IPC 420, 468, 471, 120B – जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र जांच सब-इंस्पेक्टर राजीव कुमार करेंगे।