कपिलेश्वर धाम में जलाभिषेक को लेकर लाखों कांवरियाओं की उमड़ी भीड़
अजय कुमार ठाकुर
मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे रहिका प्रखंड क्षेत्र के मिथिला के प्रसिद्ध देवघर कपिलेश्वर धाम में सावन की तीसरी सोमवारी में कांवरिया भक्तों के जलाभिषेक को लेकर काफी भीड़ देखने को मिला। बताते चलें कि कावड़िया भक्तों ने जयनगर के कमला से जल भर तपती धूप में 34 किलोमीटर तय कर बाबा कपिलेश्वर नाथ को जलाभिषेक किया।
वही जयनगर से बाबा कपिलेश्वर नाथ मंदिर तक रास्ते में कांवरियाओं की विभिन्न तरह की सेवा में रोटी बैंक जयनगर,बोल बम सेवा समिति कपिलेश्वर स्थान,बोल बम सेवा समिति 56 भोग,शिव शक्ति होंडा मधुबनी,के साथ विभिन्न सेवा समिति के द्वारा निशुल्क मेडिकल भोजन,चाय,गर्म पानी,दूध,जूस केला इत्यादि व्यवस्था किया गया था । कांवरियों के लिए।जयनगर से कपिलेश्वर धाम तक हर हर महादेव बोल बम की नारों से गूंज रहा था।जलाभिषेक को लेकर शनिवार,रविवार से ही कांवरिया महिला,पुरुष,युवा,युवती भक्तों ने जयनगर कमला से जल भर कर पूरे 34 किलोमीटर दूरी तय कर बाबा कपिलेश्वर स्थान में लाखों कि संख्या में कांवरिया ने बोल बम बोल बम हर हर महादेव का नारा लगाते हुए बाबा कपिलेश्वर नाथ को जलाभिषेक किया।मधुबनी पुलिस प्रशासन की ओर से कपिलेश्वर स्थान मंदिर परिसर में सदर एसडीओ चंदन कुमार मुख्यालय डीएसपी रशमी, सदर डीएसपी अमित कुमार देर रात पहुंच कर जगह जगह जायजा लिया,वही बीडीओ आशुतोष कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार,रहिका थाना अध्यक्ष आनंद कुमार रविवार शाम से ही खुद कैंप कर रहे हैं। कांवड़िया भक्तो को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाइयां न हो इसके लिए सदर एसडीएम व मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप खुद जायजा ले रहे हैं।भक्तों की काफी भीड़ देखकर देर रात12.30 बजे से ही मंदिर का गेट भक्तो के लिए खोल दिया गया।साथ पुलिस प्रशासन जगह,जगह कांवरियों के सुविधा के लिए के लिए पूरे मंदिर परिसर के साथ रहिका तक मुस्तैद नजर आए।वही रहिका स्वास्थ् विभाग की ओर से आपातकालिन हेतु मेडिकल व एम्बुलेंस का भी व्यवस्था कराया गया है साथ ही दरभंगा जयनगर मुख्य मार्ग में बैरिकेटिग का भी व्यवस्था किया गया है । कांवरिया बंधुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े,वही मंदिर परिसर में कतार ब्धय लाइन लगाकर प्रवेश करने की पुख्ता व्यवस्था की गई है ताकि किसी प्रकार का कोई भगदड़ ना हो वही रहिका थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सादे लिवाज में असामाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर रखी गई है ।
मेला कमिटी के द्वारा बताया गया कि कतार वध्य सभी कांवरियों को मंदिर में प्रवेश करने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। वहीं पंडा समाज ने बताया कि लाखों की संख्या में भक्तों ने सावन की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक किए है और खबर लिखे जाने तक शिव भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी।

