देश - विदेशझारखंड

झारखंड में परीक्षा रद्द छात्रों के दर्द पर बड़ा फैसला : मुख्यमंत्री

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान JSSC CGL परीक्षा रद्द, TDPL के जरिए हुई सभी भर्तियां भी रद्द करने का फैसला।

जिस परीक्षा को लेकर युवाओं ने महीनों मेहनत की, रातों की नींद कुर्बान की, माता-पिता की उम्मीदों का बोझ उठाया—आज उसी परीक्षा के रद्द होने की खबर ने हजारों छात्रों के सपनों को फिर एक बार झकझोर दिया है।

यह सिर्फ एक परीक्षा रद्द होने की कहानी नहीं है, यह उन युवाओं के दर्द की कहानी है जिन्होंने किताबों के बीच अपना भविष्य तलाशा था। किसी ने खेत बेचकर तैयारी की, किसी ने नौकरी छोड़कर पढ़ाई की, तो किसी परिवार ने बेटे-बेटी की आंखों में सरकारी नौकरी का सपना देखकर अपनी छोटी-छोटी जरूरतें तक रोक दीं।

अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि परीक्षा रद्द क्यों हुई—सवाल यह है कि युवाओं के बर्बाद हुए समय, पैसे और मानसिक पीड़ा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

सरकार का फैसला अगर व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए है, तो इसका स्वागत होना चाहिए। लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि अगली परीक्षा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और मजबूत व्यवस्था के साथ हो।

 

#