बिहारशिक्षा

लदनियां के एसएमजे कॉलेज खाजेडीह में कर्मियों ने मतदाता दिवस पर ली शपथ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के खाजेडीह स्थित एसएमजे कॉलेज लदनियां में बुधवार को मतदाता दिवस के अवसर पर कर्मियों को शपथ दिलाई गई। मौके पर उपस्थित लोगों को एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रामप्रसाद सिन्हा ने शपथ दिलाई। लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने, स्वतंत्रत, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा व अन्य किसी भी प्रलोभन में पड़े बिना मताधिकार करने की शपथ दिलाई गई।
प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि शपथ के प्रति संकल्पित होना राष्ट्र के हित में है। इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी।
इन्टर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि शपथ लेने से राष्ट्रीय भावना बलवती होती है।
शपथ लेने वालों में डॉ. सुभाष चंद्रा, प्रो.उपेनन्द्र सिंह, प्रो.नसीब लाल सिंह, प्रो.ध्यानी सिंह, प्रो.गौरीशंकर कामत, प्रो. राम परीक्षण महतो, प्रो.राममूर्ति सिंह, डॉ.शशिभूषण कुमार, प्रो.नरेन्द्र प्रसाद, अशोक सिंह, रामाशीष सिंह, नवीन ठाकुर समेत दर्जनों शिक्षाकर्मी थे।