बिहार

देवेश चंद्र ठाकुर के द्वारा विधान परिषद् में झंडोत्तोलन किया गया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /26 जनवरी, 2023 को 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री देवेश चंद्र ठाकुर के द्वारा विधान परिषद् में झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चौधरी, उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, बिहार विधान परिषद् के मुख्‍य सचेतक, सत्तारूढ दल श्री संजय कुमार सिंह, उप मुख्‍य सचेतक सत्तारूढ़ दल, श्री सुनिल कुमार सिंह, श्री नवल किशोर यादव, श्री समीर कुमार सिंह, श्री वीरेंद्र नारायण यादव, श्रीमती कुमुद वर्मा, विधायक श्री संजीव चौरसिया, श्री ललन पासवान, पूर्व सदस्‍य श्री हरेन्‍द्र पाण्‍डेय, श्रीमती रोजीना नाजिश उपस्थित थे।

उक्त अवसर पर बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सचिव श्री विनोद कुमार सहित परिषद सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।