देश - विदेशसमस्या

मेरे बेटे को मत घसीटो मैं हर महीने 200 करोड़ कमाता हूं बेटा खुद आइडियाज से बिजनेस करता है : नितिन गडकरी ,केंद्रीय मंत्री

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

नागपुर/केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने बेटे को लेकर हो रही चर्चा पर खुलकर जवाब दिया।पेट्रोल में इथेनॉल के उपयोग* को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान नितिन गडकरी पर आरोप लगा कि ये फैसला वो अपने बेटे को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे हैं।मेरे पास पैसों की कमी नहीं गडकरी ने भड़कते हुए कहा कि वो हर महीने 200 करोड़ रुपये कमाते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मैं कोई संत नहीं हूं , मैं भी एक परिवार और घर वाला हूं। लेकिन हमेशा किसानों के बारे में सोचता हूं। 10 हजार किसानों की आत्महत्या शर्मनाक है।
बेटे के बिजनेस पर सफाई कहा मेरा बेटा आयात-निर्यात का काम करता है। वो सिर्फ नए विचार और आइडियाज देता है।

हाल ही में 800 कंटेनर सेव मंगवाए, 1000 कंटेनर केले भेजे 300 कंटेनर मछली लाकर सऊदी भेजी ऑस्ट्रेलिया में मिल्क पाउडर की फैक्ट्री लगाई, 150 कंटेनर अबूधाबी भेजे26 चावल मिलें और 5 लाख टन चावल-आटे का भी काम है।एथेनॉल के मुद्दे पर जब गडकरी के बेटे का नाम घसीटा गया तो उन्होंने साफ किया कि उनका बेटा *कई कंपनियां चलाता है और करोड़ों कमाता है। उसे सरकारी मदद की जरूरत नहीं।