लदनियां में रबी महाअभियान का आगाज किसानों को बताया उन्नत खेती का मंत्र
न्यूज डेस्क
मधुबनी /लदनियां प्रखंड कृषि भवन में रबी महाअभियान सह कृषि योजना कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीक एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करना था।कृषि पदाधिकारियों ने किसानों को बताया कि कैसे वे नई तकनीक अपनाकर, सरकारी अनुदान और बीज योजना का लाभ लेकर अपनी उत्पादन क्षमता और आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। किसानों को गेहूं, सरसों, दलहन सहित अन्य रबी फसलों की उन्नत खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO), प्रखंड प्रमुख श्रीमती प्रमिला देवी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सत्यनारायण साफी, जदयू के वरिष्ठ नेता हरिनारायण सहनी, आत्मा अध्यक्ष दु:खी पासवान , सरपंच प्रतिनिधि, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिनिधि, पूर्व सदस्य रोगी कल्याण समिति एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार यादव सहित किसान शामिल हुए।

