बिहारकृषि

विश्व पर्यावरण दिवस पर BDO राकेश कुमार ठाकुर ने किया पौधारोपण पर्यावरण बचाओ भविष्य बचाओ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/लदनियां प्रखंड क्षेत्र में  विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने प्रखंड सह-अंचल कार्यालय प्रांगण में फलदार पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

BDO का संदेश पर्यावरण बचाना जरूरी

इस मौके पर बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा पर्यावरण बचाओ, भविष्य बचाओ। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। इनके बिना स्वच्छ हवा, पानी और जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

जल-जीवन-हरियाली से जुड़ा अभियान

BDO ठाकुर ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस जल-जीवन-हरियाली अभियान का ही एक हिस्सा है। यह बिहार सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके तहत भूजल स्तर बढ़ाने, हरियाली का दायरा बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है।

अधिकारियों-कर्मियों ने लिया संकल्प

पौधारोपण कार्यक्रम में प्रखंड और अंचल कार्यालय के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक-एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। बीडीओ ने आम लोगों से भी अपील की अपने घर, खेत और सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।