लदनियां पुलिस को बड़ी कामयाबी 11 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार तस्करों में हड़कंप
रिपोर्ट:कृष्णा कुमार
मधुबनी/लदनियां थाना पुलिस को मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 11 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिससे इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को करीब सवा तीन बजे (3:15 PM) एसआई पुलिस चौधरी अपने दल-बल के साथ महथा पंचायत के महुआ गांव पहुंचे।
वहाँ उमेश गिरि के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर से 11 किलो गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया।गिरफ्तार तस्कर की पहचान गृह स्वामी उमेश गिरि के 18 वर्षीय पुत्र हरिशचंद्र गिरि के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लदनियां थानाध्यक्ष ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसी कार्रवाई आगे भी होती रहेगी। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लगे लोगों में दहशत का माहौल है।

