बिहारसंस्कृतिसाहित्य

बाबूबरही विधायक मीणा कामत ने खाजेडीह दुर्गा मंदिर में टेका मत्था खोईछ भरकर लिया माता रानी का आशीर्वाद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:कृष्णा कुमार 

मधुबनी/बाबूबरही विधानसभा के लदनिया प्रखंड में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मीणा कामत ने आज लदनियाँ प्रखंड अंतर्गत खाजेडीह दुर्गा मंदिर में माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई।इस दौरान विधायक ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार कोईछ भरकर माता रानी का दर्शन-पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर में विधायक के पहुंचते ही दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।पूजा-अर्चना के बाद विधायक मीणा कामत ने कहा माता रानी के दरबार में आकर मन को असीम शांति मिलती है। माँ से यही प्रार्थना है कि हमारे बाबूबरही सहित पूरे मधुबनी जिले में सुख-शांति बनी रहे और हर घर में खुशहाली आए।

उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समस्त दुर्गा पूजा समितियों के सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामवासियों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार* व्यक्त किया।

इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।