नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बड़ा बयान
न्यूज डेस्क
पटना/बिहार में चुनाव चोरी से बनी 𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था बेलगाम हो चुकी है। मधेपुरा में राजद विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव जी के ममेरे भाई की अपराधियों ने दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।
घोर अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति का प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से बिहार में सत्ता संरक्षित, सत्ता संपोषित और सत्ता प्रायोजित अपराध सब रिकॉर्ड तोड़ चुका है। सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़ ने आम नागरिकों का जीना मुहाल कर कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रखी है।
इतना अनाड़ी, खोखला, बड़बोला और आपराधिक चरित्र का मुख्यमंत्री किसी प्रदेश का नहीं होगाl

