बिहारसंस्कृति

नवरात्रि पर पट खुलते ही बाबूबरही विधायक मीना कामत ने किया माता जी का दर्शन साथ रहे प्रतिनिधि

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:कृष्णा कुमार 

मधुबनी/ बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भटचौरा गांव में शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर स्थानीय विधायक मीना कामत ने बरुआर गांव स्थित दुर्गा पूजा पंडाल सहित क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर माता जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान विधायक मीना कामत ने माता रानी के दरबार में क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की और पूजा समिति के सदस्यों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं का काफिला मौजूद रहा।भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लदनियां प्रखंड अध्यक्ष कारी ठाकुर, बिंदु कामत, हरिओम सिंह, सांसद प्रतिनिधि बलराज सहनी, राम वृक्ष सिंह, जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिनारायण सहनी, छोटे लाल साह, रामएकबाल यादव समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पूजा समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों ने विधायक को अपने बीच पाकर खुशी जताई।