बड़ी खबरेदेश - विदेशबंगाल

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ लगभग 17 लोगों की मौत 40 घायल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

शंकर प्रसाद सिंह 

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पूजा के आनंद के बीच हादसा हो गया। सप्तमी की शाम भीड़ के दबाव में चोरबगान सार्वजनिक के मंडप का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस स्थिति में दर्शकों की सुरक्षा के लिए फिलहाल पूजा मंडप का दरवाजा बंद कर दिया गया है।इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत और 40 लोगों के घायल होने की सूचना है।कोलकाता दुर्गा पूजा हादसा की सूचना के बाद तुरंत ही CM शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे, इधर ममता बनर्जी ने भी दुख जताया है।गेट टूटकर गिरने से लोगों को चोट लगी है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता पुलिस का कहना है,आज शाम करीब 7:40 बजे,बारिश के बीच पंडाल घूमने आए लोगों की भारी भीड़ के कारण गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भगदड़ मच गई।पूजा पंडाल को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है।सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए MCH (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 40 लोगों को MCH भेजा गया है।