विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण, साइकिल रैली, मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन ।। 2.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण, साइकिल रैली, मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
लखीसराय से सौरव कुमार की रिपोर्ट
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को बिहार के लखीसराय जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई, जिसके उपरांत जिले के विभिन्न पदाधिकारियों, वन विभाग के कर्मियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यापीठ से परिया पोखर तक साइकिल रैली एवं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा प्रदूषण नियंत्रण का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया गया।प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
रैली के उपरांत परिया पोखर एवं समाहरणालय परिसर स्थित न्यायालय (कोर्ट) परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में मानव श्रृंखला का भी निर्माण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण की रक्षा, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण की। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण करे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने एवं अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-संकल्प एवं जागरूकता संदेश के साथ हुआ।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार जी , जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शंभुनाथ जी , उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार जी , नगर परिषद सभापति श्री अरविन्द पासवान जी , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय श्री प्रभात रंजन जी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि जी , जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम जी , वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, वनपाल, वनरक्षी सहित अन्य वनकर्मी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
2. जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय की ओर से व्यवहार न्यायालय लखीसराय परिसर में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम
जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के तत्वाधान में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय लखीसराय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम जी के नेतृत्व में यह किया गया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय लखीसराय श्री पवन कुमार झा जी , जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्रीमती सीमा भारतीय जी जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम श्री राजन कुमार जी , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री आशीष कुमार अग्निहोत्री जी, अपर न्यायिक दंडाधिकारी सह सबजज प्रथम श्री रंजीत कुमार सोनू जी , डालसा सचिव श्री विधानन्द सागर जी एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार जी एवं सचिव श्री राजेश कुमार जी उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं लखीसराय ने इस दौरान संदेश दिए कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा रखे एवं पर्यावरण को सुरक्षित बनाए।

