डलोखर पंचायत में जदयू कार्यकर्ता के साथ बैठक बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एकहरी पंचायत में वृक्षारोपण करते : मीणा कामत, विधायक
कृष्णा कुमार
मधुबनी/बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लदनियाँ प्रखंड के डलोखर पंचायत स्थित बलुआ टोल मझाव महादेव मंदिर परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।
संगठन और जनसमस्याओं पर मंथन
बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक मीणा कामत ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और समाधान के लिए प्रयास करने को कहा।
और उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। हर लाभुक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास ही निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। आने वाले समय में पंचायत और बूथ स्तर पर और बैठकें कर संगठन को धार दी जाएगी।

