विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान जारी मंत्री अशोक चौधरी ने किया वोट – नीरज कुमार की जीत पर दिया बड़ा बयान
न्यूज डेस्क
पटना /बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसी बीच पटना से बड़ी खबर आ रही है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना में अपना वोट डाला।मंत्री अशोक चौधरी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं। उन्होंने पटना के मिलर स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अशोक चौधरी ने कहा पार्टी ने जीत के लिए पूरी मेहनत की है, लेकिन चुनाव में मतदाता ही मालिक होता है। कभी-कभी रात तक जीत का भरोसा रहता है, लेकिन अगले दिन हार हो जाती है। इस बयान को कई मायनों में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मंत्री का यह बयान बताता है कि स्नातक सीटों का चुनाव कितना अनिश्चितताओं भरा होता है। इसमें सीधे जनता नहीं, बल्कि पढ़ा-लिखा वर्ग वोट करता है, जिसका मूड भांपना मुश्किल होता है।
बता दें कि बिहार में आज स्नातक और शिक्षक कोटे की कुल 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। परिणाम 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है।

