बिहारक्राइमदेश - विदेशबड़ी खबरे

शराबबंदी के बीच पुलिसकर्मी ही निकले आरोपी हाजीपुर जंक्शन पर बड़ा खुलासा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेक्स 

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाजीपुर जंक्शन पर गरीब रथ एक्सप्रेस से बरामद 27 लीटर अंग्रेजी शराब को कथित तौर पर छिपाने के मामले में जीआरपी के एक हवलदार और एक महिला होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिस पुलिस विभाग पर शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के कर्मियों पर शराब छिपाने का आरोप लगना गंभीर मामला है। अब देखना होगा कि जांच में इस पूरे मामले को लेकर और क्या तथ्य सामने आते हैं।