सरकार ने दुकानदार को बिना आधार के खाद नहीं देने फिर कहा से 315 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त, तीन नेपाली नागरिक को पकड़े
न्यूज डेस्क
मधुबनी/भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध सीमा पार गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की बाह्य सीमा चौकी डिगीयाटोल ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 315 किलोग्राम इफको यूरिया खाद, एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल एवं एक साइकिल जब्त की तथा तीन नेपाली नागरिकों को पकड़ लिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु बरामद सामग्री एवं पकड़े गए व्यक्तियों को सीमा शुल्क (LCS), पिपरौन को सुपुर्द किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
02 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 06:00 बजे सीमा चौकी डिगीयाटोल के आसूचना तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर प्रतिबंधित सामान ले जाने का प्रयास करेंगे। सूचना मिलते ही सीमा चौकी प्रभारी ने एक विशेष पेट्रोलिंग पार्टी का गठन कर सीमा स्तंभ संख्या 286/24 के निकट बेला गांव के पास निगरानी हेतु रवाना किया।
लगभग 07:30 बजे पेट्रोलिंग पार्टी ने देखा कि कुछ व्यक्ति भारत की ओर से सीमा की तरफ सामान लेकर आ रहे हैं। सुरक्षा बलों को देखकर वे सामान छोड़कर भागने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
मौके पर छोड़े गए सामान की तलाशी लेने पर इफको यूरिया खाद की 07 बोरियां (प्रत्येक 45 किलोग्राम), कुल 315 किलोग्राम, एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल तथा एक साइकिल बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान विवेक कुमार यादव (17 वर्ष), पंकज कुमार यादव (19 वर्ष) एवं हरिशंकर यादव (20 वर्ष), निवासी ग्राम बैरिया, जिला धनुषा (नेपाल) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वे उक्त यूरिया खाद पिपरौन क्षेत्र की एक दुकान से खरीदकर नेपाल स्थित अपने निजी खेत में उपयोग के लिए ले जा रहे थे।

