बड़ी खबर: बिहार में पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक अब 2027 मई तक टला चुनाव
रिपोर्ट -सुमन कुमार
बिहार में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ा अपडेट है। राज्य में पंचायत चुनाव फिलहाल टल गया है। सूत्रों के मुताबिक अब चुनाव मई 2027 तक होने की संभावना है।
क्यों टला चुनाव
प्रशासन के मुताबिक 5 बड़े कारण हैं –
1.आरक्षण प्रक्रिया में देरी।
2. मतदाता सूची का अद्यतन कार्य जारी।
3.प्रशासनिक तैयारियों में समय लगना।
4. कानूनी और तकनीकी अड़चनें।
5.नई गाइडलाइन लागू करने पर मंथन।
आपको बता दें कि राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच आरक्षण और वोटर लिस्ट को लेकर तैयारियां चल रही हैं, जिस कारण चुनाव की तारीख आगे बढ़ानी पड़ रही है।
आधिकारिक घोषणा बाकी
राज्य निर्वाचन आयोग और बिहार सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अंतिम तारीख सभी तैयारियां पूरी होने के बाद ही घोषित की जाएगी।
पंचायत राज विभाग के बाहर भी इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। चुनाव टलने से वर्तमान मुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्यों का कार्यकाल बढ़ सकता है।

