बिहार

सभापति एवं उप सभापति ने पूर्व केन्द्रिय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक जताया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार विधान परिषद के माननीय सभा पति श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने पूर्व केन्द्रिय मंत्री एवं वरिष्‍ठ समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर अत्यंत दु:ख व्यक्त किया है। माननीय सभापति महोदय ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा की यादव एक लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक और सार्वजनिक जीवन में उच्‍च आदर्शवादी व्‍यक्ति थे। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं एवं ईश्वर उन्हें इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ईश्‍वर दिवंगत आत्‍मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

बिहार विधान परिषद के मा० उप सभापति प्रो.( डा.)राम चंद्र पूर्वे महान समाजवादी नेता, मंडल मसीहा एवं प्रखर सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जी के निधन का समाचार सुनकर कहा कि इससे मैं और मेरा परिवार मर्माहत हैं। उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष में रहा है। वे गरीबों एवं शोषितों के आवाज को हमेशा संसद में उठाते रहे है एवं पुरे देश के युवकों को समाजवादी विचारधारा से प्रशिक्षित करते रहे हैं। उनके निधन से संसदीय समाजवादी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।मै उनके प्रति श्रद्धांजली अर्पित करता हूँ एवं शोकशंतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति मिले इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।