बिहार में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा कंबल और गर्म कपड़ों की आड़ में 21 लाख की विदेशी शराब बरामद
न्यूज डेस्क
पटना / बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। एमएलसी चुनाव से ठीक पहले पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपड़ों के गोदाम में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई।गर्म कपड़ों और कंबल की आड़ में तस्कर विदेशी शराब का बड़ा जखीरा छिपाए हुए थे। पुलिस ने मौके से *लगभग 21 लाख रुपये की विदेशी शराब* बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, यह शराब चुनाव में खपाने की तैयारी थी। मामले में किराए पर मकान देने वाले मकान मालिक और गोदाम संचालक की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।चुनाव से पहले इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चुनाव में शराब का इस्तेमाल किस लिए किया जाना था? इस रैकेट के पीछे कौन लोग हैं।

