बिहारक्राइम

3 ग्राम ब्राउन शुगर व 50 हजार नकदी के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

Ram Kumar सिंह 

मधुबनी /खजौली थाना क्षेत्र में पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। इनरवा सहनी टोला में छापेमारी कर पुलिस ने एक महिला तस्कर को 3 ग्राम ब्राउन शुगर और 50 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है।

सीओ विजय कुमार और थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वान दस्ता टीम और पुलिस बल ने मनोज साह के घर छापेमारी की। तलाशी के दौरान उसकी पत्नी विभा देवी के लेडीज पर्स से करीब तीन ग्राम ब्राउन शुगर और 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, सीओ सह दंडाधिकारी विजय कुमार एवं अंचल राजस्व पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं के बीच सूखा नशा बेचने के धंधे में संलिप्त थी। पुलिस उससे पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई में एसआई रामपति प्रसाद, राजस्व कर्मचारी आशीष देव कुमार सहित दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि इलाके में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।