बिहारक्राइमदेश - विदेशबड़ी खबरे

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 5 युवतियां मुक्त एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी / पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के संगठित नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनएच-27 पर सीमा चौक स्थित शाही रेस्ट हाउस में चल रहे एक बड़े अंतरजिला सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

2 नाबालिग समेत 5 युवतियां मुक्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 5 युवतियों को मुक्त कराया। इन सभी लड़कियों को समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और लखीसराय जैसे अलग-अलग जिलों से लाकर यहां रखा गया था। आरोप है कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

पति-पत्नी मास्टरमाइंड एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि इस संगठित गिरोह का मास्टरमाइंड समस्तीपुर के दलसिंहसराय का रहने वाला सुजीत कुमार और उसकी पत्नी डौली कुमारी है। इसके अलावा दरभंगा के मनिगाछी का छोटू साह और लखीसराय का कुणाल कुमार ठाकुर भी इस धंधे में बराबर का साझीदार है।

पुलिस ने लखीसराय के कुणाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मास्टरमाइंड पति-पत्नी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पॉक्सो और मानव तस्करी की धाराएं दर्ज

मधुबनी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मुक्त कराई गई युवतियों को काउंसलिंग के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया जाएगा।

एसपी ने कहा कि जिले में देह व्यापार और मानव तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा। शाही रेस्ट हाउस को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।