बड़ी खबरेबिहार

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुकान में घुसी तीन युवक घायल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेंद्र कुमार

मधुबनी/ खजौली थाना के खजौली बाजार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर दुकान में घुसने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो भारत-नेपाल सीमा की तरफ से मधुबनी की ओर आ रही थी। खजौली बाजार के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के वक्त दुकान के पास खड़े खजौली के तीन युवक चपेट में आ गए। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत खजौली PHC ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खजौली पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया जा रहा है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।