बिहार

FIR में खान सर का नाम BNS 109 के तहत हत्या के प्रयास का केस दर्ज

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/  चर्चित शिक्षक खान सर का नाम सामने आया है। FIR कंकड़बाग थाने में 04.06.2026 को दर्ज की गई है। केस नंबर 268/26 है।

घटना 04.06.2026 की सुबह 09:30 बजे की है। शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि पाटलिपुत्र स्टेडियम के सामने स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (खान जीएस) के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोककर गाली-गलौज और मारपीट की।

दौरान कथित तौर पर खान सर ने अपने गार्ड से कहा  गोली जल्दी चलाओ जो होगा समझ लेंगे”। इसके बाद फायरिंग की बात भी कही गई है।

FIR में मुख्य रूप से 3 लोगों को नामजद किया गया है:

1. प्रदीप कुमार उर्फ खान सर – निवासी-भदौनी, त्रिवेणीगंज, सारण-बक्सर ।

2. राजकेश्वर सिंह – निवासी-किरान लाल टोला, पाटलिपुत्र, पटना

3. अनिल कुमार – निवासी-गाड़िया टिमानपुर, पटना

इसके अलावा 10-20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

BNS की धारा 109 यानी हत्या के प्रयास का आरोप है। इसके साथ BNS की धारा 115(2), 126(2), 324(4), 132, 133 और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। पुलिस ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है।