बिहार

अमृत महोत्सव के अवसर पर ग्राम सभा आयोजित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

अमृत महोत्सव के अवसर पर सिधपा पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन मध्यविद्यालय सिधप परसाही में गुरुवार को किया गया।

बैठक में गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, शुद्ध पेयजल, किफायती ऊर्जा, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि विषय पर गहन विमर्श किया गया। मौके पर
नीलम देवी, रामसुन्दर सिंह, आशा कुमारी, छेदी दास, डोमनी देवी, परमवीर यादव, रामसरिता देवी, श्री नारायण यादव, रामचरित्र सिंह, माहा देवी, साधना देवी, महेन्द्र सदाय, सुधीरा देवी, पंचायत सेवक अशोक कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।